अयोध्याउत्तर प्रदेश

दो वाहनों में टक्कर 11 श्रद्धालु घायल

अशोक कुमार वर्मा/ बालजी दैनिक
बीकापुर अयोध्या l अयोध्या प्रयागराज हाईवे मार्ग पर खजुरहट पेट्रोल पंप के निकट बीती रात विपरीत दिशा से आ रही श्रद्धालुओं के दो वाहन आमने-सामने टक्कर होने से ग्यारह लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सभी घायलों को गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक वाहन प्रयागराज से अयोध्या आ रहा था दूसरा वाहन अयोध्या से प्रयागराज जा रहा था जैसे ही खजुरहट पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे आपस में वहां टकरा गए जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इस सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं साई कृष्णा 45 वर्ष पुत्र समल राय ग्राम लक्ष्मीपुर आंध्र प्रदेश, ज्ञान पती 52 पत्नी राम मिंया ग्राम राजम आंध्र प्रदेश, अन्नू पराना 35 पत्नी राम प्रसाद लक्ष्मीपुर आंध्र प्रदेश, केश नायडू 52 सीमर हरी नायडू लक्ष्मीपुर आंध्र प्रदेश, कलावती 70 पत्नी श्यामलाल लक्ष्मी पुर आंध्र प्रदेश, श्याम लाल राय 72 पुत्र संगम नायडू लक्ष्मीपुर आंध्र प्रदेश, रामविलास पासवान 35 पुत्र भीखन पासवान राजनगर बिहार, परम सुख 78 पुत्र प्रेमराज विलेपरमा मुंबई, नीतू राठी 50 पत्नी प्रेम सुख राठी प्रभादेवी बाम्बे महाराष्ट्र, नितिन राठी पुत्र प्रेम सुख राठी प्रभादेवी बॉम्बे महाराष्ट्र, सुनीता राठी उम्र 44 प्रभादेवी बाम्बे महाराष्ट्र घायल हुए हैं। बताया जाता है कि उक्त स्थल पर कई दुर्घटना हो चुकी है इसके पीछे पेट्रोल पंप के निकट कई ट्रक खड़ा होना दुर्घटना का कारण बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button