उत्तर प्रदेशबरेली

भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, लगेगी रामायण वाटिका में

10 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी

बरेली। विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में भगवान राम की 51 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगवाएगा। इसके लिए दो कंपनियों ने मंगलवार को बीडीए उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुतीकरण दिया।

रामायण वाटिका में हनुमान और जटायु की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

बुधवार को बीडीए के अधिकारियो इन कंपनियों के प्रस्ताव का परीक्षण किया। अब एक कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रोजेक्ट पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी व एक अन्य कंपनी ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया है। अब इस पर निर्णय लिया जाएगा।

रामायण वाटिका में राम वन गमन से जुड़े प्रसंग दर्शाने के लिए प्रतिमाओं और चित्रों का सहारा लिया जा रहा है। अगले छह महीने में रामायण वाटिका विकसित करने की तैयारी है। वाटिका में हनुमान और जटायु की प्रतिमा भी लगेगी। इसके लिए पहले ही निजी कंपनियों से प्रस्ताव लिए जा चुके हैं।

रामायण वाटिका में लगेगी रुपये आएगी लागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button