जयंती मानने को लेकर बैठक हुई संपन्न , साइकिल दौड़ प्रतियोगिता के स्थान पर गरीब दिव्यांग जनों को कंबल वितरण होगा
बालजी दैनिक
बीकापुर, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आगामी 22 नवंबर को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता के स्थान इस बार गरीब दिव्यांग जनों को कंबल वितरित होने को लेकर पूर्व विधायक की पुत्री रोली यादव की अध्यक्षता में तैयारी बैठक 19 नवंबर को तहसील परिसर में सपा नेताओं के बीच संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन रोली यादव ने बताया कि 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव की 85वी जयंती समारोह के दौरान सबसे पहले चौरे बाजार सुल्तानपुर सीमा से बीकापुर तहसील मुख्यालय तक साइकिल दौड़ प्रतियोगिता कि या जाता रहा लेकिन इस बार उसके स्थान पर गरीब दिव्यांग जनों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया है सभी कार्यक्रमों की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी जा रही है। कार्यक्रम तैयारी बैठक में मुख्य रूप से जुग्गी लाल यादव पूर्व अध्यक्ष बीकापुर,संजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोतीराम निषाद, मास्टर राम सवारे यादव, ,बृजेश यादव ,गोविंद यादव ,श्री कृष्णा यादव, इंद्रजीत यादव, आशाराम निषाद, फरीद खान, संदीप यादव समेत दर्जन पर कार्यकर्ता शामिल रहे। दिव्यांग जनों को ठंड के मौसम में कंबल वितरण 22 नवंबर को समय लगभग 10:00 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अधिवक्ता सभागार बीकापुर पर वितरित किया जाएगा। जयंती समारोह पूर्व विधायक स्व परशुराम यादव की पत्नी संतोष कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।