उत्तर प्रदेशसीतापुर
कृषि भारत 2024 लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए 50 किसानों का एक दल रवाना

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पाण्डेय
महोली सीतापुर विकासखंड पिसावा से किसानों की आय बढ़ाने व तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि भारत 2024 लखनऊ में प्रतिभाग करने के लिए 50 किसानों का एक दल रवाना हुवा । प्राप्त जानकारी के अनुसार सी आईं आई एग्रो टेक कृषि विभाग आत्मा प्रकोष्ठ के अंतर्गत किसानों के भ्रमण के एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत सहायक विकास अधिकारी कृषि जावेद अख्तर व खंड तकनीकी प्रबंधक देवेश मिश्रा के नेतृत्व में 50 कृषक व तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में 50 किसानों का जत्था खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी के लिए रवाना हुआ। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी कृषि जावेद अख्तर ने बताया कि कृषि भारत 2024 में किसानों को खेती के आधुनिक कृषि यंत्र व खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी जाएगी।