अचानक हुई मौत से भाजपा सहित क्षेत्र में शोक की लहर।

सीतापुर राकेश पाण्डेय। जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के गंज वार्ड निवासित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की पत्नी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के गंज वार्ड निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता/पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विजय कुमार मिश्र की अरसठ वर्षीय धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया की भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा की अरसठ वर्षीय धर्मपत्नी मुन्नी देवी हंसमुख स्वभाव की कुशलगृहणी थीं।इनके हंसमुख स्वभाव के कारण इनका संयुक्त परिवार चल रहा था। इनके निधन के बाद इनके पति ने बताया कि कुछ दिन पहले यह बीमार थी उसके बाद लखनऊ में मेडिकल कॉलेज के लारी हृदय रोग विभाग से हुये इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गयीं थी। बीते दिवस उन्हें बुखार आया। सीतापुर के मशहूर डॉक्टर केडी जोशी के यहां दिखाया गया वहां पर जांच होने के बाद उनके यहां से दवा उपलब्ध करा दी गई। वहां की दवा खाकर भोजन करने के बाद वह परिवार के लोगों से देर रात तक बातें करती रही उसके बाद सो गई इस बीच उनका किस समय निधन हो गया यह हम लोग नहीं जान पाए।जब वह देर सुबह तक सोकर नहीं जगी तब उनके कमरे में छोटे लड़के ने जाकर देखा गया तो वह मृत मिलीं।शायद उन्हें साइलेंट अटैक पड़ा।
हरगांव के मुक्ति धाम पर भाजपा नेता ने मुखाग्नि देकर नम आंखों से अपनी अर्धांगिनी को अंतिम विदाई दी।हंसमुख स्वभाव की कुशल ग्रहणी की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उपस्थित रहकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
मुख्य रूप से दुःख की इस अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही,नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां, दुखी नेता के छोटे भाई एवं नगर पंचायत के सभासद अशोक मिश्र पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील मिश्रा बब्बू भाजपा नेता सुनील त्रिपाठी बल्लू, समाजसेवी चंद्रशेखर मिश्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुणेश त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अनूप स्तोगी, सुमित शुक्ला, प्रताप तिवारी,हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता हरगांव व्यापार मंडल के महामंत्री चंद्र मोहन तिवारी गन्ना विकास हरगांव के अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश मिश्र,गन्ना समिति हरगांव के निर्वतमान अध्यक्ष हरीश मिश्रा (टीटू) ग्रीन फील्ड अकैडमी के प्रबंधक प्रशांत मिश्रा, आदर्श इंटर कॉलेज परसेहरा माल के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी सभासद प्रताप जोशी ऋषभ गुप्ता,हारून कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा पप्पू प्रकाश सिंह आदि लोगों ने शामिल होकर दुख प्रकट करते हुए अन्तिम विदाई दी, इसके अलावा दूरभाष के माध्यम से दुखित परिवार के मुखिया से बात कर राकेश कुमार पाण्डेय अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।