Aam Aadmi Party के रविंद्र आनंद ने मेयर पद पर किया नामांकन

Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी की ओर से देहरादून मेयर पद प्रत्याशी हैँ रविन्द्र

आशीष तिवारी, बालजी दैनिक, देहरादून, 31 दिसंबर, आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) देहरादून मेयर पद प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व राज्य मंत्री एवं कैंट विधानसभा से आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) के प्रत्याशी रहे रविंद्र सिंह आनंद ने पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में जनता के हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम सीमा से जुड़े नए क्षेत्रों में विकास की अधिक आवश्यकता है इसके लिए भी संकल्प बंद होकर काम करेंगे। में नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त तमाम समस्याओं को लेकर लंबे समय से मुखर हूं और जनता के लिए लगातार संघर्ष कर रहा हूं

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

उन्होंने निगम क्षेत्र की जनता से अपील की है कि उन्हें अपना सहयोग आशीर्वाद और वोट देकर विजयी बनाएं जिससे कि जनहित के कार्य करने लिये वे और दृढ़ता के साथ काम कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अब तक कांग्रेस और भाजपा के मेयर रहे हैं लेकिन उन्होंने जनता के हितों को दरकिनार कर अपने फायदे के लिए ही काम किया है। कितने वर्षों में शहर की समस्याएं जस की तस्वीर नए वार्ड नगर निगम से जोड़ दिए गए लेकिन वहां विकास कार्य नहीं किए गए जिसकी वजह से नए वार्ड में आज भी समस्याओं का भंडार लगा हुआ है इसके साथ ही दोनों ही पार्टियों में पहाड़ और मैदानवाद को लेकर संघर्ष दिखाई दिया। दोनों ही पार्टियों ने पहाड़ी मूल के लोगों को मेयर के टिकट देकर मैदानी क्षेत्र के लोगों की अपेक्षा की है जबकि यह दोनों ही पार्टियों बिना किसी भेदभाव के काम करने का दम भरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *