24 कैरेट में तब्दील आस्था का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हुआ चयन

शिवकुमार पाण्डेय गुरुजी/ बी न्यूज हिन्दी दैनिक
इटियाथोक, गोण्डा। ब्लाक क्षेत्र के अयाह पंचायत के वेद पुर माफी गांव की होनहार बेटी आस्था त्रिपाठी (19) पुत्री स्व0 रमाकांत त्रिपाठी का चयन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मे डिप्टी इंजीनियर के पद पर हुआ है। आस्था के इस पद पर चयन होने से परिवार मे ख़ुशी का माहौल है वही गाँव के लोगो ने फोन के माध्यम से बधाई व शुभकामनाये दी है। बिटिया के चाचा शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया की वह वर्तमान मे सुल्तानपुर के एनआईटी मे बी0टेक में अध्ययनरत है और उसका चौथा एवं आखिरी साल है। वही पर उक्त कम्पनी ने कैम्प किया जहां आस्था का चयन हुआ है। बिटिया के चाचा ने बताया की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि0 के द्वारा ऑन कैंपस सेलेक्शन पत्र उसे प्राप्त हुआ है। बता दे की आस्था के पिता की बीमारी के चलते साल 2023 मे देहांत हो चुका है जबकि उसकी मां पूर्णिमा त्रिपाठी एक प्राइवेट बैंक मे जॉब करती है। आस्था अपने भाई बहन मे सबसे बड़ी है और उसका छोटा भाई सुशांत बीसीए की पढ़ाई करने के साथ ही मर्चेंट नेवी की तैयारी कर रहा है। आस्था के डिप्टी इंजीनियर पद पर चयन होने से उसकी दादी, मां, चाचा, चाची समेत गांव के लोगो मे ख़ुशी का माहौल है और सभी ने बधाई दी है।