धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय की सेवा करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है – सुनील राजवंशी

रिपोर्ट रियासत अली
सीतापुर। भारतीय गौ सेवा परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी ने जनपद के विकास खण्ड ऐलिया की ग्राम पंचायत देवई में बनी गौशाला में जाकर गौशाला में आश्रय ले रही गौ व गौवँशो को फल चारा आदि खिला कर गौ सेवा की उक्त अवसर पर श्री राजवंशी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय की सेवा करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। शासन के द्वारा गौ व गौवँशो की रक्षा के लिए प्रदेश की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में
गौ आश्रय स्थल बनवाये गए है जिससे गौ व गौवँशो को आश्रय के साथ साथ उचित रहने खाने पीने व बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था की गई है। जोकि बहुत ही पुनीत कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है। साथ ही अन्य बहुत सी योजनाए गौ व गौवँशो की रक्षा के लिए संचालित है जिससे गौ व गौवँशो की रक्षा हो सके। प्रदेश में कई अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा भी गौ व गौवँशो की रक्षा की जा रही है जोकि उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कभी कभी कष्ट भी होता है जब शासन प्रशासन के हर प्रयास के बाद भी कुछ भ्रष्ट जिम्मेदारों की वजह से गौ आश्रय स्थलों में हुई वारदातो की जानकारी मिलती है क्योंकि हम लोग गाय को माता मानते है लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले गौ माता के लिए आवंटित धनराशि में भी डाका डाल रहे हैं जो की बहुत चिंता व निदा का विषय है। जब यह लोग गौ माता के लिए आवंटित धनराशि में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं तो जनता के लिए आवंटित धनराशि में तो सभी हद पार कर रहे होंगे।
उक्त अवसर पर शैलेन्द्र कुमार, नरेंद्र, रामलखन, सतेंद्र, अनूप, आदि लोग मौजूद रहे।