ऑल इंडिया संपादक संघ कोर कमेटी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार
![](https://i0.wp.com/www.baljinews.com/wp-content/uploads/2025/02/f4abd4b4-af7a-4070-aaf6-44c580db2cf2.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
भारत में प्रेस की भूमिका/पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए किया किया गया विस्तार
सीतापुर राकेश पाण्डेय। ऑल इण्डिया संपादक संघ ने भारत में पत्रकारिता और प्रेस की स्वतंत्रता मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार के नेतृत्व में संगठन ने अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को शामिल किया है।
आपको बता दें कि सदस्यों को शामिल करने के आल इण्डिया संपादक संघ के कोर कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार के साथ राष्ट्रीय उपाध्याय आशीष कुमार गौतम,राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार बृजेश चौधरी को राष्ट्रीय संयोजक,सुरेश कुमार मौर्य को राष्ट्रीय प्रवक्ता,विष्णु कोसरिया को राष्ट्रीय कार्यकारणी उपाध्यक्ष, विवेक डेहरिया को राष्ट्रीय संरक्षक, अविनाश बासन को राष्ट्रीय सलाहकार, स्वप्निल कांबले को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और हिम्मत सिंह बछानिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इस कार्यकारिणी के विस्तार को आकार देने में जनपद सीतापुर मुख्यालय से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के संपादक/राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार गौतम और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पत्रकारों के अधिकारों और मीडिया की अखंडता की वकालत करने वाला एक प्रमुख संगठन ऑल इंडिया संपादक संघ इस विस्तार को प्रेस की स्वतंत्रता,नैतिक पत्रकारिता को मजबूत करने और भारत में मीडिया पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखता है।
इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष करण कुमार ने डिजिटल युग में जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया और मीडिया पेशेवरों के हितों की रक्षा स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस सुनिश्चित करने के लिए संगठन को प्रतिबद्धता की पुष्टि की। कोर कमेटी द्वारा नए कार्यकारी सदस्यों को बधाई दी गई और संगठन सक्रिय पत्रकारिता के युग की आशा करता है। जो समाज में सच्चाई और जवाबदेही को बनाए रखता है।