उत्तर प्रदेशप्रयागराज
गंगा जल का भौतिक-रासायनिक पैरामीटर पर विकिरण का विश्लेषण किया

प्रयागराज 01.03.2025
बीके यादव/बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने बीआरएनएस (भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग, मुंबई) की सहायता से महाकुंभ के दौरान सभी भौतिक-रासायनिक पैरामीटर और विकिरण का विश्लेषण सीटू कंडीशन्स में किया। गंगा जल के सभी परीक्षण किए गए पैरामीटर सामान्य पाए गए, यह दर्शाता है कि गंगा नदी का जल स्वास्थ्य और पवित्रता के मानकों के अनुसार ठीक है। यह परिणाम गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों की सफलता को सिद्ध करते हैं, जिसमें स्थानीय नागरिकों, प्रशासन और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी शामिल है। उक्त जानकारी डॉ. दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी ने दी इस शाेध टीम में प्रीति त्रिपाठी, विक्रांत पटेल, निधि शर्मा और सुप्रिया त्रिपाठी शामिल रहे।