उत्तर प्रदेशगोंडा

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में अंशिका मिश्रा व आदर्श तिवारी रहे अव्वल

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरैय्या झूमन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम का दबदबा रहा है। मेहनौन की छात्रा गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा व इटियाथोक प्रथम के आदर्श तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक द्वितीय की सरस्वती पांडेय दूसरा व लोहशीशा की मोहनी तिवारी नें तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापिका नंदनी व शोभा जंक्शन ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बुधवार को हुई परीक्षा के पश्चात ब्लॉक सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में परीक्षा में संयुक्त रूप से अव्वल स्थान पर रही गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा व आदर्श तिवारी को खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय, बीईओ हेमलता त्रिपाठी व डायट मेंटर ओमकार चौधरी नें संयुक्त रूप से मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही टॉप टेंन छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। बीईओ हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शिक्षाक्षेत्र के 55 विद्यालयों से कुल 132 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में टॉप फाइव में शामिल विद्यार्थियो को जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button