अयोध्याउत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या से अयोध्या मीडिया सेंटर की अध्यक्ष रूबी सोनी ने की भेंट मुलाकात

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या को महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके प्रयासों को सराहा। इस दौरान नारी शक्ति सेवा की अध्यक्ष गुड़िया त्रिपाठी, मिथिलेश आचार्य, पत्रकार मिताली और अयोध्या मीडिया सेंटर की प्रबंध निदेशक रूबी सोनी ने प्रियंका मौर्या से मुलाकात की और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान, रूबी सोनी ने महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या के समक्ष पीड़ित महिलाओं से संबंधित कुछ समस्याओं को रखा और उनके समाधान की उम्मीद जताई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए आयोग की और से किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।इस अवसर पर प्रियंका मौर्या ने सभी का धन्यवाद किया और महिलाओं के कल्याण के लिए आयोग की निरंतर प्रतिबद्धता की बात कही।