उत्तर प्रदेशगोण्डा

भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा पर सिंघवापुर शनि देव मंदिर में भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें मां वेद विद्या गुरुकुलम बरगदही के बटुक ब्राह्मणों ने भंडारे में पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के सिंघवापुर पंचायत स्थित भगवान शनि देव मंदिर पर विधि विधान से यज्ञ अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में वेद पाठशाला के आचार्य सुरेश तिवारी व बटुक ब्राह्मण सहित स्थानीय लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वरिष्ठ समाजसेवी ननकनू तिवारी व सुशांत तिवारी ने बटुक ब्राह्मणों को अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तक भेंट किया। इस मौके पर महंत संतोषी दास, ननकनू तिवारी, सुशांत तिवारी, लल्लन तिवारी,अरुण मिश्रा आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button