भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी से संबंधित एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद मिश्रित अशोक रावत नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु व जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने प्रदर्शनी के उद्घाटन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जन्म काल से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगी हुई है हमारे इतिहास पुरुषों ने जहां भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संघर्ष किया वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रिम पंक्ति के देशों के साथ खड़े होकर विकास करते हुए विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर दिखाई पड़ रहा है। वहीं सक्रिय सदस्य सम्मेलन सीतापुर विधानसभा खैराबाद के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य भारतीय जनता पार्टी की रीढ है। और सक्रिय सदस्य भाजपा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और देश में हो रहे विकास और भारत माता की सेवा में वह अपनी सक्रिय भूमिका भी निभा रहा है। आज भाजपा देश में जिस मुकाम पर है वहां वह सक्रिय सदस्यों के तप बल के कारण संभव है। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु ने आए हुए सक्रिय सदस्यों को संबोधित किया। एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला।जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत माता को परम वैभव दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रही है यह सब तभी संभव हो पा रहा है जब हमारा संगठन मजबूत है और संगठन की मजबूती का आधार हमारा सक्रिय सदस्य है आज भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य पार्टी की एक मजबूत इकाई है पार्टी अपने सक्रिय सदस्यों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है हमारा सक्रिय सदस्य हमारा सबसे सम्मानित कार्यकर्ता है आगामी 2027 में हम सभी कार्यकर्ताओं को बहुत मजबूती से जमीन पर उतर के विरोधियों को परास्त करना है और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने में अपना योगदान देना है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी सक्रिय सदस्यों पर पुष्प वर्षा करके उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी नगर पालिका खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी, सीतापुर विधानसभा के सक्रिय सदस्य मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थितरहे।