पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मनाई गई जंयती

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एन सी पी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रदेश महासचिव प्रबीन कुमार सिंह,व प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह की मौजूदगी मे बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनकी जयंती मनाई कार्यालय मे प्रदेश महासचिव प्रबीन कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के समापन पर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ अहम बैठक करके पंचायत चुनावों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम मेे प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह द्वारा सभी प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि आगामी ग्राम पंचायतो के चुनाव के पहले प्रदेश के सभी जनपदों और जिलों में दौड़ा किया जायेगा उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में जिला अध्यक्ष द्धारा संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है उनको आगे नंई जिम्मेदारी सौंपी जायेगी और नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जायेगा
जबकि प्रदेश महासचिव व लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रबीन कुमार सिंह जी द्वारा यह कहा गया कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी को सभी मण्डल व जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाये जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान होगी पदाधिकारी सलिल कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह संगठन सहप्रभारी राजेश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव जनपद बहराईच से अकील अहमद प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार सोनकर प्रदेश महासचिव लखनऊ प्रमोद कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह प्रदेश सचिव डाक्टर अखिलेश कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *