भाजपा जिला अध्यक्ष का इटियाथोक कस्बे में हुआ जोरदार स्वागत

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कस्बे में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए तमाम भाजपा कार्यकर्ता बाइकों से विशुही नदी के उस पार पहुंचे यहां सभी ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शुक्रवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम के इटियाथोक पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ स्वागत किया। इसके बाद विधायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का काफिला खरगूपुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल करण मैरिज लॉन पहुंचा। यहां उपस्थित लोगों ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। समारोह में अमर किशोर कश्यप ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके। उनके स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। इस अवसर विधायक विनय कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, डॉ रामानंद तिवारी, अश्वनी मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, ज्योति चंद्र तिवारी, राजेश दुबे, महेंद्र जैन, राकेश चतुर्वेदी, अजय राठौर, गोली नेता परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।