उत्तर प्रदेशसीतापुर

सदस्यता अभियान से निरंतर मजबूत हो रही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में रचेगी विजय का अभूतपूर्व इतिहास: संजय राय

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय सदस्यता संबंधित बैठक को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान जिला प्रभारी नीरज सिंह जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जिला सदस्यता प्रमुख सुधाकर शुक्ला द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में गन्ना समिति के अध्यक्ष उपसभापति जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय कहा कि सदस्यता किसी भी संगठन का प्राण तत्व है और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरंतर सदस्य बनाकर पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है । उन्होंने शेष बचे समय में लोगों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर सदस्यता संबंधी कीर्तिमान इतिहास बनाने का आवाहन किया । उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जहां लोस चुनाव में संविधान की दुहाई दे रही थी वहीं अगर उनके प्रैक्टिकल कार्यों को देखा जाए तो सदैव कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का कार्य किया है उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगा देने से ज्यादा संविधान का अपमान और क्या हो सकता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक भारतवासी के हित व विश्वास पर खड़ी उतर रही है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता का संपूर्ण समर्थन पुनः प्राप्त होने वाला है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि जिले की सदस्यता में लगे सभी पदाधिकारी मेहनत से अपना कार्य कर रहे हैं शेष बचे दिनों में उनको अधिक से अधिक सदस्य बना कर पार्टी को अनंत मजबूत करना है जिससे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों के उत्साह में वृद्धि हो और आने वाला समय भाजपा मय हो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा लक्ष्य दिया गया है जल्द से जल्द उन्हें लक्ष्य पूर्ण कर लेना है और फिर सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया में जुट जाना है। जिससे हमारी पार्टी संपूर्ण विश्व में अपना मजबूत स्थान स्थापित करें और हम सब हमेशा गौरव की अनुभूति करते रहें कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व गन्ना समिति बिसवां के अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर नगर पालिका सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी संजय मिश्रा कंचन प्रभाव पांडे युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन मिश्रा रमेश भार्गव दीपू नैमिष रतन तिवारी उदित वाजपेई जया सिंह नीरज वर्मा झल्लर , रोहित सिंह, भंवर सिंह सहित ब्लॉक प्रमुख सहकारिता संस्थान के कार्यकर्ता समर्थक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button