भाजपा सांसद अमरपाल मौर्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में सेवाएं दे रही महिलाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में महिला सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने भारतीय इतिहास में महिला शक्ति के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुगल काल से लेकर अंग्रेजों से हुई आजादी की लड़ाई में नारी शक्ति के अतुल योगदान पर प्रकाश डालते हुए भक्ति काल की मीरा व माता शबरी की अमूल्यभक्ति जिसके समक्ष भगवान को भी आना पड़ा उक्त विषय पर उन्होंने विस्तार से नारी शक्ति व उपस्थित जन समूह को बताया। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि 70 साल में महिलाओं को उनका हक ना देने वाली पार्टीयां केवल बड़ी-बड़ी बातें करती रही हैं जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नारी शक्ति अधिनियम के तहत देश की सासद और राज्य विधानसभाओं में पहुंचने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी स्वयं एक गरीब मां के बेटे हैं इसलिए उन्हें गरीब मां का दर्द बखूबी पता है। और वह भारत के करोड़ों करोड़ों गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना ,ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को मिल रहे लाभ के विषय में राज्यसभा सांसद अमरपालमौर्य ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह ने नारी शक्ति को पूज्य बताते हुए बताया कि भारत में नारी को पूजने की परंपरा है और जहां नारी को पूजने की परंपरा होती है वही देवताओं का वास होता है उन्होंने इतिहास से लेकर वर्तमान तक देशभक्ति और समाज के लिए नारी शक्ति द्वारा किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पन्नाधाय रानी लक्ष्मीबाई दुर्गावती जैसी ऐतिहासिक नारी शक्तियों का वंदन न किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों से आज की नारी शक्ति को प्रेरित होने की बात भी कही। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए की जा रही योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम को एमएलसी पवन सिंह चौहान द्वारा भी संबोधित किया गया। एवं नारी शक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में भाजपा सांसद अमरपाल मौर्य जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जिला प्रभारी नीरज सिंह व सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सेवाएं दे रही महिलाओं को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में वरिष्ठ पत्रकार बबीता सिंह गौर को पत्रकारिता के क्षेत्र में मंजू जिंदल को शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री चौधरी दलित चेतना क्षेत्र, सुधारानी तोमर कृषि क्षेत्र, मोनिका दीक्षित वकालत, लक्ष्मी मिश्रा मिशन शक्ति, शालिनी शुक्ला स्काउट गाइड अपर्णा मिश्रा व प्रिया मंगलानी एनजीओ, सविता गुप्ता जैविक कृषि, प्रतीक्षा यादव गुड़िया संगीता रेखा को समूह बहनों के क्षेत्र में बबीता गुप्ता शिक्षा मंजू तिवारी, शांति मिश्रा राजनीति, जूही जायसवाल पत्रकारिता सीमा कुमारी नशा उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य कर रही नारी शक्तियों का सम्मान करें किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, अवध क्षेत्र की महामंत्री नीरज वर्मा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर गोदावरी मिश्रा नगर पालिका खैराबाद की चेयरपर्सन बेबी गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता नैमिष रत्न तिवारी, सागर गुप्ता नीरज वर्मा झल्लर ,जया सिंह, इंदुसिंह,रोहित सिंह, अमित दीक्षित, विश्राम सागर राठौर, उदित बाजपेई, कंचन प्रभा पांडे, सागर गुप्ता, कंचन बाजपेई ममता डोडेजा, राजन गुप्ता, विष्णु मौर्य सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा आभार जताया गया।।