उत्तर प्रदेशसीतापुर

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को मिले जनादेश पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराष्ट्र के विधानसभा के चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में प्रचंड विजय प्राप्त करने पर देशभर में भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में सीतापुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा जीत का उत्साह मनाया गया इस अवसर पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत,सदस्य विधान परिषद एवं सभापति वित्तीय प्रशासकीय विलंब समिति पवन सिंह चौहान, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा,विधायक सेवता ज्ञान तिवारी विधायक मिश्रिख राम किशन भार्गव, विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य महोली विधायक शंशाक त्रिवेदी ने पार्टी को महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में मिले अपार जन समर्थन के लिए जहां जनता का आभार जताया वहीं पार्टी के नेतृत्व की कार्य कुशलता की सराहना भी की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ निरंतर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है इस रथ पर जहां हम सबके नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री कृष्ण के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन रूपी अशंखय कार्यकर्ताओं को धर्म युद्ध के विजय का मार्ग बता रहे हैं और फलस्वरूप पार्टी धर्म युद्ध में विजय हासिल करती जा रही है। बात अगर उत्तर प्रदेश की की जाए तो हमारे शिव भक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रताप से हम उन सीटों पर भी विजय हासिल करते जा रहे हैं जहां विपक्ष अपना पुश्तैनी हक जताता रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब संपूर्ण भारत में सनातन धर्म ,गौ ,गांव गंगा के हित के लिए कार्य कर रही है और साथ ही 130 करोड़ देशवासियों के उन्नत के लिए विकास मार्ग तैयार कर रही है अब कोई नकारात्मक शक्ति भारतीय जनता पार्टी का मार्ग नहीं रोक सकती उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि जहां उपचुनाव में हमें जनता का अपार समर्थन मिला है इससे सिद्ध होता है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक हाथों पर जनता जनार्दन का कितना विश्वास है और स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि 2027 में उत्तर प्रदेश एक ऐसा इतिहास रच कर भाजपा की सरकार बनाएगा। जिस पर समस्त देश मैं राजनीतिक विजय का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी की गई एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मिठाई खिलाकर भाजपा की विजय की बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राकेशसिंह जिला उपाध्यक्ष (सह चुनाव प्रभारी) सुधाकर शुक्ला, संजय मिश्रा रोहित सिंह रमेश भार्गव दीपू उदित बाजपेई जया सिंह संदीप अवस्थी अमित दीछीत सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button