उत्तर प्रदेशगोण्डा

ब्लॉक प्रमुख कटरा बाजार भवानी भीख शुक्ल जी ने बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का ब्लॉक सभागार में किया गया भव्य स्वागत

1 – ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का स्वागत करते भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल, उमापति त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ता।

2 – जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल।

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा (कटरा बाजार )
आगामी पंचायत चुनाव में जिले के सभी ब्लाक प्रमुख के पदों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। उक्त विचार रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के बल पर ही भाजपा सभी चुनावों में विजय पताका फहरा रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल, उमापति त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। शुक्ल ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जीत का इतिहास भाजपा पुनः दोहरायेगी। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व अमर किशोर कश्यप को दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाना यह दर्शाता है कि उनके कार्यों निष्ठा में कोई कमी नहीं रही है उन्हें जिला अध्यक्ष बनने के लिए हम सभी प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं कार्यक्रम में राघव तिवारी, शिव भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला , विष्णु भगवान शुक्ला , श्री भगवान शुक्ला , सत्यजीत पांडे , शंकर भगवान शुक्ला, पुष्कर पांडे, देवा, बिपिन तिवारी, राम सभा तिवारी प्रधान , बप्पन चौबे , पप्पू शुक्ल, शशिकांत, सहित अन्य कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button