हास-परिहास

भैंस हुई गिरफ्तार !

तीन लोक से न्यारी नगरी मथुरा में,
अब हुआ है भई कुछ नया।
वृंदावन के संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र में,
एक अपनी भैंस चराने गया।
भैंसों को भी हरे पत्ते खाकर मजा आया,
नहीं पता था इसकी मिल जाएगी सजा।
ज़ब नगर निगम का ध्यान उस पर गया।
हरे पत्ते खाने पर अधिकारियों के,
माथे पर ही ऐसे बल पड़ गया।
अभी-अभी तो पौधारोपण कर,
हमने सब कुछ हरा-भरा कर दिया।
अधिकारियों ने ऐसी पकड़ी रफ्तार,
पहली बार भैया भैंस हुई गिरफ्तार।
इस घटना से जिले में खूब हो रहीं चर्चा,
भैंस का मालिक फंस गया है।
उस पर तो ज़बरदस्त धाराएं लग गई है।
अधिकारियों के चक्कर काट रहा।
लगता है उसका खूब होगा खर्चा।
अब तक तो जाती थी भैंस पानी में।
हरे पत्ते खाने से भैंस पहुँची थाने में।

संजय एम. तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button