उत्तर प्रदेशबरेली
नहाय खाय के साथ छठ पूजा आज से 36 घंटे का होगा निर्जला व्रत

बरेली। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत पांच नवंबर को नहाय-खाय से होगी। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित महापर्व छठ हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस बार यह पूजा पांच नवंबर से शुरू होगी, जो आठ नवंबर को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगी। बरेली में भी इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
छठ पूजा पर महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे उपवास करती हैं। उत्सव के अवसर पर शहर में तमाम जगहों पर दिनभर महिलाएं तैयारियों में जुटी रहीं। छठ पूजा के लिए कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। छठ पूजा के लिए रोशनी और साफ-सफाई कराई गई है।