उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

जनपद से चयनित हुए बाल वैज्ञानिक ,बाल वैज्ञानिक बनेंगे महान वैज्ञानिक

अनिल सिंह/ बालजी दैनिक
प्रतापगढ। आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में 52वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का रंगारंग आयोजन फादर आनंद कुमार जॉन प्रधानाचार्य सेंटेंस ऑन इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ कुशल आयोजन में, प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी द्वय डॉ विंध्याचल सिंह एवं डॉ मोहम्मद अनीस के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ रहे।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली एवं, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश पर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024 का जनपद स्थल का आयोजन संपन्न हुआ। इस वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है। इसके साथ-साथ अप विषय निर्धारित किए गए हैं जिन पर छात्रों ने अपने अपनी क्रिया कारी और स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए जैसे भोजन स्वास्थ्य और स्वच्छता, यातायात संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन, एवं संसाधन प्रबंधन आदि। जनपद स्तर पर चयनित प्रत्येक उप विषय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिक एवं शिक्षक नवंबर 2024 में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल और गाइड शिक्षकों के साथ प्रयागराज में प्रतिभा करेंगे।

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी से छात्र छात्रा की वैज्ञानिक सोच को एक प्लेटफार्म उपलब्ध होता है। आज के यह बाल वैज्ञानिक कल के बड़े वैज्ञानिक रूप में जाने और पहचाने जाएंगे जो जनपद और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों का आवाहन किया कि आप के नए-नए विचारों से और नए-नए मॉडल से देश और समाज का विकास होगा और विज्ञान को एक नई दिशा और दिशा प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि अपने मॉडलों को आप और अधिक अच्छा करें मैं और अधिक सुधार करें ताकि आप सभी के मॉडल मंडल एवं राज्य स्तर के लिए चयनित हो सके। सम्मानित निर्णायक मंडल में डॉ पुष्पेंद्र सिंह, महजबीन बानो, एवं अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने माडलों का गहनता से परीक्षण करके मूल्यांकन किया।इस अवसर पर डीसी रंजन प्रताप,श्रीमती कुसुम मौर्या,डॉ रुचि पांडेय, डॉ स्निग्धा पांडेय,शिखा त्रिपाठी,उमर जमील, मधुबाला पांडे, अनिल कुमार नीलय, श्रीमती रंजीता गुप्ता, प्रत्यूष चंद्र यादव, संतोष कुमार, वैभव सिंह चौहान,जान कुजूर, मैडम अंजू, आशीष त्रिपाठी,प्रसनजीत,प्रदीप मिश्रा,सुबोध आदि रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button