उत्तर प्रदेशगोण्डा

कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस,बाबा साहेब अम्बेडकर को किया नमन

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। भारतीय संविधान अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ संविधान दिवस का हीरक जयंती समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और जिला एवं सिविल बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र और कांग्रेस भवन में स्थापित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात गोंडा सिविल बार की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओझा, गोंडा जिला बार के नवनिर्वाचित निर्विरोध वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संत बक्स मिश्र, निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य अरूण कुमार गौतम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव एडवोकेट शादाब अहमद खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदोपरांत संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेकर उपस्थित कांग्रेस जनों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, अरूण कुमार गौतम, सगीर खान,विनय प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला सभासद शाहिद अली कुरेशी, वाजिद अली, दशरथ, लाल बहादुर कनौजिया, चांद खान, फूलचंद प्रधान, राम श्रृंगार भारती, राम कैलाश, अवसार अहमद,सगीर मिस्त्री, अब्दुल्ला खान, टी एन फारुकी, हरीराम वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button