लोकतंत्र सेनानियों ने उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

बरेली। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देकर मांग की गई की पूर्व घोषणा के मुताबिक सम्मान राशि में महंगाई को देखते हुए वृद्धि की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गईकि परिवहन निगम द्वारा संचालित वोल्वो और स्कैनिया बसों में भी एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाए। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु पर मध्य प्रदेश की भांति अंतिम संस्कार के लिए धनराशि की व्यवस्था की जाए। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को दिए जा रहे सम्मान की तरह लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मान देने की घोषणा की जाए। मध्य प्रदेश की भांति उत्तर प्रदेश के सभी लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र दिया जाए। आपातकाल के कालखंड को इतिहास की पुस्तकों में दर्ज किया जाए। लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान वर्ष 2006 से शुरू किया गया। जून 1975 से 2006 के बीच में कई आपातकाल के दौर में गिरफ्तार किए गए लोगों की मृत्यु हो गई। ऐसे दिवंगत लोगों की जीवित पत्नियों को भी सम्मान राशि देने का प्रावधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार अटल विनोद गुप्ता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सुरेश बाबू मिश्रा राजेंद्र पाल सिंह शामिल रहे।