फिर बने अशफाक सकलैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष,महानगर की कमान दिनेश दद्दा को

बरेली। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए। अशफाक सकलैनी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अशफाक सकलैनी प्रदेश में ऐसे एक मात्र जिलाध्यक्ष हैं, जिन्होंने पार्टी के सिंबल पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिताया है। सिरौली नगर पंचायत से उनकी पत्नी चमन सकलैनी अध्यक्ष हैं।
चार साल से महानगर अध्यक्ष पद पर काबिज अजय शुक्ला की जगह दिनेश दद्दा को जिम्मेदारी दी गई है। हाल में ही मंडल में सबसे महंगा देसी शराब का ठेका लेने पर भी अजय शुक्ला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने थे।
चौकी चौराहे पर पंडित नेहरू की प्रतिमा लगवाए जाने के लिए दिनेश दद्दा आमरण अनशन पर बैठे थे। वह 30 साल से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। कुल 12 दावेदार थे, पर दिनेश दद्दा सब पर भारी पड़े। हालांकि, कांग्रेस के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने नेतृत्व के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि यह फैसला भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला है।
राजन उपाध्याय जिला
उपाध्यक्ष कांग्रेस ने दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है और कहा है कि
बरेली में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अशफ़ाक सकलेनी भाई को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाने पर आलाकमान को दिल से बधाई दी है अशफ़ाक भाई पहली बार जब वह अध्यक्ष बने तो उन्होंने से सिरौली का चेयरमैन पद पार्टी को दिया अवकी बार कांग्रेस पार्टी को बरेली से विधायक भी जितवाकर देंगे।साथ ही दिनेश दादा का अनुभव पार्टी और ऊंचाई पर ले जाएगा
राजन उपाध्याय
जिला उपाध्यक्ष बरेली कांग्रेस