बाल पत्रिका बच्चों की प्यारी बगिया के डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न सम्मान अंक हुआ लोकार्पण

मूर्धन्य साहित्यकारों के अंक में हैं आलेख
अनिल सिंह/ बालजी दैनिक
प्रतापगढ। सृजना साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बाल पत्रिका बच्चों की प्यारी बगिया के डॉ० दयाराम मौर्य रत्न सम्मान अंक लोकार्पण शारदा संगीत महाविद्यालय में समारोह पूर्वक हुआ।सम्मान अंक में हिंदी जगत के मूर्धन्य साहित्यकारों के डॉक्टर रत्न के विशाल जीवन व्यक्तित्व व कृतित्व पर आलेख है।इसमें डॉक्टर रत्न के कार्यों व उपलब्धियां के दुर्लभ चित्र भी प्रकाशित हैं।
सर्वप्रथम जनपद के साहित्यकारों द्वारा सम्मान अंक का लोकार्पण किया गया। सम्मान अंक के संपादक राम लखन प्रजापति प्रतापगढ़ी एवं डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न का ऐतिहासिक अंक के लिए शाल,माला,स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।पत्रिका का संपादन रामलखन प्रतापगढ़ी ने किया है।
मुख्य अतिथि के रूप में एलायंस क्लब इंटरनेशनल के निदेशक रोशन लाल उमर वैश्य ने कहा कि डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न में अपने अकूत सृजन से पूरे देश में बेल्हा का नाम रोशन किया है।पत्रिका के सम्मान अंक के संपादक राम लखन प्रजापति बधाई के पात्र हैं।
वरिष्ठ शायरा डॉक्टर शाहिदा ने कहा कि व्यक्ति अपने कार्यों से सफलता का आकाश प्राप्त कर सकता है।
अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा ने कहा कि डॉ० दयाराम मोर्य रत्न ने विविध भाषा और विधा में लिखा है।वे बड़े धैर्यवान और सहनशील हैं।
संपादक राम लखन प्रजापति ने कहा कि मैं डॉक्टर रत्न पर सम्मान अंक प्रकाशित करके स्वयं को गौरवान्वित मान रहा हूं।देश के बड़े लेखकों ने बड़े मन से इन पर लिखा है।
इस अवसर पर बोलने वालों में कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी,डॉक्टर चंद्रेश बहादुर सिंह ध्रुव,कुंज बिहारी लाल मौर्य,प्राचार्य बीना श्रीवास्तव,विनोद पांडे,सौम्या सिंह और अर्णव मौर्य,सुनील सिंह आदि रहे।
संचालन युवा साहित्यकार अनिल कुमार निलय व अध्यक्षता डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न ने की।