अयोध्याउत्तर प्रदेश
खिदिरपुर प्रधान पद के लिए चुनाव की हुई घोषणा

अशोक कुमार वर्मा/ बालजी दैनिक
बीकापुर, अयोध्या। विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिदिरपुर ग्राम प्रधान पद के लिए रिक्त पड़े पद पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी बीकापुर हरिश्चंद्र सिंह से जानकारी ली तो बताया कि लगभग 6 महीने पहले प्रधान फूला देवी की बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। खिदिरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 8 फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को पत्रों की जांच होगी और 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 21 फरवरी को की जाएगी।