उत्तर प्रदेशबरेली
फरीदपुर के ग्राम पदारथपुर स्थित राइस मिल में कृषक कल्याण गोष्टी का आयोजन हुआ

बरेली। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
साथ ही, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, और फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल भी इस गोष्ठी में मौजूद रहे।
इन सभी ने मिलकर कृषक कल्याण गोष्ठी का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम किसानों के कल्याण और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने किसानों के हित में कई पहलुओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने किसानों को आवश्यक जानकारी और संसाधनों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को समर्थन देना और उनकी समस्याओं को दूर करना है।