मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों को मिली 14 किलो वजन की भोलेनाथ की मूर्ति

सुशील कुमार मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
गोसाईंगंज, अयोध्या l गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के भरवा का पुरवा पौसरा मे सरयू नदी में मछली पकड़ने के दौरान भगवान भोलेनाथ की एक मूर्ति मिली l बताते चले की सरयू नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुवारे अमेरिका राजभर, दिलीप राजभर, राजकिशोर साहनी, रामजी यादव निवासी पौसरा आदि गये थे l जैसे ही मछली पकड़ने के लिए जाल फेकने लगे कुछ समय बाद उन लोगों को लगा कि कोई भारी या ज्यादा मछलियां फस गई है l सभी ने मिल कर निकाला तो दंग रह गये जाल मे तो भोलेनाथ की मूर्ति दिखाई पड़ी l भगवान भोलेनाथ की मूर्ति निकालने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मूर्ति ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई करीब 14 इंच है। मूर्ति का वजन लगभग 14 किलोग्राम है। मछुआरे ने मिलने की सूचना जब अपने अपने घर जाकर दी l बात पूरे गाँव में आग की तरह फैल गई l ग्रामीण अभय यादव और आलोक यादव ने बताया कि यह घटना चौकाने वाली है l थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मूर्ति की जांच के लिए इसे पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के जनपदों से संपर्क कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं से मूर्ति की चोरी किसी मन्दिर से तो नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि कई बार चोर मूर्तियां चुराकर अपराध छिपाने के लिए नदी में फेंक देते हैं। इसलिए यह जांच की जा रही है l थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मूर्ति की जांच के लिए इसे पुरातत्व विभाग भेजा जायेगा l मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।