उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन पति पूर्व विधायक इं उदयभान करवरिया ने दी मुखाग्नि

यमुनापार के भाजपाइयों ने शवयात्रा व अंत्येष्टि स्थल रसूलाबाद घाट में भारी संख्या में हुए शामिल

जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति सहित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया

28 सितंबर 2024 प्रयागराज

यमुनापार मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया शनिवार को सायं रसूलाबाद घाट प्रयागराज में पंचतत्व में विलीन हुईं। पति पूर्व विधायक इं. उदयभान करवरिया ने मुखाग्नि दी।
जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद कुमार प्रजापति व यमुनापार के बूथ से लेकर ज़िले तक के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सुबह कल्याणी देवी कोठी पर पहुंच कर अंतिम दर्शन करते हुए अपनें चहेते नेता को श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर शव यात्रा में शामिल होते हुए अंत्येष्ठि स्थल रसूलाबाद घाट प्रयागराज में पहुंचकर अंतिम विदाई में शामिल यमुनापार सहित सम्पूर्ण प्रयागराज का जनसैलाब विदाई देने में उमड़ पड़ा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव यात्रा में जेष्ठ कपिल मुनि करवरिया, देवर सूरज भान करवरिया,बेटा सक्षम करवरिया, बेटी समृध्दि -साक्षी भी साथ मौजूद रहे। यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक बारा डाँ वाचस्पति,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राजेश्वरी तिवारी, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता,जगत नारायण शुक्ला, प्रमोद बाबू झा, अनिल चतुर्वेदी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा,विकास चन्द्र शुक्ला, गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button