उत्तर प्रदेशबरेली

विश्व महिला दिवस पर गायत्री परिवार नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन करेगा

बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार आठ मार्च विश्व महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण पर एकदिवसीय आयोजन क्लब सेवन पर आयोजित किया जाएगा। जिसमे हजारों महिलाएं बालिकाएं विचारों को सुनेंगी। यह जानकारी महानगर समन्वयक डॉ दीप माला ने उपजा प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया किमनुष्य संसार की सर्वश्रेष्ठ रचना है आज मनुष्य सुख सुविधाओ से परिपूर्ण है किंतु प्रत्येक मनुष्य मानसिक तनाव , उन्माद , अवसाद अविश्वास से ग्रसित है । जिसको कैसे दूर किया जाए इस पर ब्याख्यान होगा।
उन्होंने बताया आज के दौर के बच्चो संस्कारों की कमी है। जिन्हें गर्भावस्था में संस्कार दिए जा सकते है। व्याख्यान में इस पर प्रकाश डाला जाएगा।
इस अवसर पर जिला समन्वयक दिनेश पांडे, महानगर समन्वयक डॉक्टर दीप माला शर्मा, बलवीर सिंह, कमल गंगवार, डॉक्टर शालिनी सक्सेना, शिवेंद्र भदोरिया, राजेश गंगवार, सरस्वती गंगवार, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button