उत्तर प्रदेशगोण्डा

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम करूवा पाण्डेय पुरवा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में कथा वाचक के रूप में पंडित चंचल जी महाराज (राजसभा, अयोध्या) अपनी ओजस्वी वाणी से कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा की शुरुआत प्रथम दिन की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। श्रद्धालुओं ने संगीतमय कथा का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म के महत्व को आत्मसात किया। यह कथा न केवल भक्ति का संचार कर रही है,बल्कि लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रही है। क्षेत्रीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस कार्यक्रम के आयोजक बैजनाथ पाण्डेय, शिवशंकर पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, बृजमोहन पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन (जिला अध्यक्ष), सन्तोष पाण्डेय, मनीष, विकास, विवेक, राहुल, शैलेन्द्र, और आनन्द पाण्डेय हैं। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button