उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तरप्रदेश की हॉकी टीम खेलो मास्टर नेशनल गेम्स दिल्ली 2025 हिमाचल को 5_0 से हराकर गोल्ड जीता

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

लखनऊ दिनांक 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित “खेलो मास्टर नेशनल गेम्स दिल्ली 2025” प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य से विभिन्न खेलों में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर डॉ. शशि सिंह महिला हॉकी कोच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में खेलो इंडिया मास्टर गेम्स 2025 में एस आर ग्रुप की महिला हॉकी टीम उत्तर प्रदेश ने अपने पुल के सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली, 13-04-2025 को 10:30 पर हुए फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इस समारोह की गरिमा को बढ़ाते हुए माननीय पवन सिंह चौहान, चेयरमैन, एस. आर. ग्रुप; सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश एवं सभापति, वित्तीय विलंब समिति, उत्तर प्रदेश ने अपने कर-कमलों से किट का विमोचन भी किया गया था।
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ जीतकर आने के लिया प्रेरित किया।
डॉ. आशुतोष मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट, खेलो मास्टर गेम्स ऑफ़ इंडिया एवं डॉ. शशि सिंह, टेक्निकल ऑफिसर (महिला हॉकी), खेलो मास्टर गेम्स ऑफ़ इंडिया भी उपस्थित रहीं थी।
पवन सिंह चौहान जी ने महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह टीम उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण इस मैच को जीत कर सिद्ध कर दिया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत के बाद नए कीर्ति मान स्थापित करने वाले खिलाड़ियों के लिए हर तरह का प्रशिक्षण सहयोग करने का प्रस्ताव भी किया।
यह अवसर है जब एस. आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बड़े मनोबल से राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतियोगिता में भी प्रतिस्पर्धा के लिया टीम को सुशाज्जित होने को कहा।
टीम की कोच अंजू सिंह सहित 20 महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button