भाo किo यूo के होली मिलन समारोह में होली गीतों ने बांधा समा।।

यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों संग खेली गुलाल तथा फूलों से होली।।
कुठौंद जालौन दिनांक 15 मार्च 2025 दिन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संकट मोचन आश्रम पर श्री श्री 1008 महंत श्री राघव दास जी महाराज की अध्यक्षता में भव्य एवं दिव्य होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें अनंत विभूषित अयोध्या धाम के जगन्नाथ मंदिर पीठाधीश्वर महाराज श्री का भी सानिध्य प्राप्त हुआ,
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री राजवीर सिंह जादौन जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जिला अध्यक्ष जी भारतीय किसान यूनियन डॉ दूजेंद्र सिंह निरंजन जी उपस्थित रहे साथ ही संगठन के सभी प्रमुख जिला तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर होली गीत गायन के साथ ही फूलों से आनंदमई होली खेली गई एवं सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उरई तहसील अध्यक्ष भवन राजपूत जी, कालपी तहसील अध्यक्ष अजय पाल राजू मलथुआ, कोच से वरिष्ठ किसान नेता चतुर सिंह पटेल जी, वरिष्ठ किसान नेता सत्येंद्र सिंह भदोरिया दमरास, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिंह खल्ला, जिला उपाध्यक्ष जेंटर सिंह मुस्मरिया, ब्लाक महासचिव डॉक्टर पी डी निरंजन पचीपुरा
महेवा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह गुर्जर, अजय पाल सिंह भदोरिया साहित ब्लाक कार्यकारिणी कुठौंद के रामस्वरूप प्रधान राजेंद्र द्विवेदी सर्वेश प्रजापति जोगेंद्र सिंह राजावत पुनीत सिंह राजावत पालम सिंह पाल लालजी मिश्र लाला बाबू सिंह नवासी जितेंद्र प्रजापति मदनेपुर राजू सिंह चौहान मदनेपुर कृपाल सिंह गुर्जर धराना, भगवान दास पाल कुठौंद साहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान बंधु उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर माननीय श्री राजवीर सिंह जादौन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्री द्विजेन्द्र सिंह निरंजन जी के द्वारा ब्लॉक वर्तमान अध्यक्ष कुथोंन्द वैद्य इंद्र कुमार त्रिपाठी को पदोन्नति कर जिला महासचिव के पद पर एवं कृपाल सिंह गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष कुथोंन्द के पद पर पदस्थ किया गया इस अवसर पर रविकांत तिवारी लुहारी को ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक उपाध्यक्ष घोषित किया गया इसी क्रम में अंशुल द्विवेदी करत कर्तलापुर मधुराज तिवारी सुरावली नितिन बाजपेई दोन लज्जाराम विश्वकर्मा बिचोली जय गोविंद चतुर्वेदी हरसिंहपुर को यूनिट अध्यक्ष घोषित किया गया।
माननीय श्री जादौन जी ने सभी को शुभकामनायें देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने एवं पदाधिकारी व किसानों के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया