उत्तर प्रदेशप्रयागराज

आर ए एफ के प्रांगण में मनाया गया होलिकोत्सव

प्रयागराज 14 मार्च 2025
बीके यादव/ बालजी दैनिक

101 आर. ए. एफ के प्रांगण में रंगों का त्योहार ‘होली’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होलिकोत्सव के पावन अवसर पर वाहिनी के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, जवानो एंव उनके परिवारजनों ने मिलकर होली मनाई।

होली के शुभ अवसर पर ही दिनांक 13 मार्च को वाहिनी के कमाण्डेंट मनोज कुमार गौत्तम द्वारा होलिका दहन किया गया, तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रंगों का यह त्योहार बसंत के आगमन और शरद ऋतु के अंत का प्रतीक है, यह बुराई पर अच्छाई की जीत को उत्साह से मनाने का त्योहार है। होली मिलन समारोह पर अधिकारियों एवं जवानों ने साथ मिल कर होली खेली तथा साथ ही उपस्थित जन समूह को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी व कामना की, कि आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों के हर रंग लेकर आए।

उक्त अवसर पर हरिओम सागर, (द्वि०कमानअधि०) पुनर्वसु तिवारी, (द्वि०कमानअधि०) यज्ञ कुमार सिंह (उप०कमा०), टी. एन सिंह (उप०कमा०), अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button