मानव कल्याण ही जीवन का दर्शन – प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह

भारत के वेदो से विद्यार्थी परिचित हुए
बलराम मौर्य / बालजी दैनिक
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में पीएम उषा के साॅफ्ट काॅम्पोनेंट के अन्तर्गत ‘रिलेवेंस ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम इन इंडिया‘ विषय पर आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला के चैथे दिन छात्र-छात्राओं को ज्ञान की अद्भुत अकल्पनीय भारतीय ज्ञान परंपरा को संग्रहित करने का अवसर मिला। अवध विवि के प्रबंध व्यवसाय एवं उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक विचार स्वदेशी उत्पादों के प्रति अभिरुचि मानव दर्शन को जीवन में ग्रहण करने व जीवन दर्शन को आदर्श रूप में सभी के प्रति उत्तम धरना रखकर मानव कल्याण के कार्यों के प्रति सचेत रहने का पाठ पढ़ाया। केन्द्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो0 पवन कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को भारत की महिमा, भारत के वेदो ज्ञान मंडल देव मंडल धर्म कर्म मोक्ष के विषय में जानकारी दी गयी। लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रो0 सुषमा त्रिवेदी ने धार्मिक अध्ययन की जीवन में उपयोगिता को सार्थक जीवन व्यतीत करने की भूमिका पर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। विश्वविद्यालय के प्रो0 राणा रोहित सिंह ने क्रिएटिंग बिजनेस मॉडल के संबोधन में भारतीय ज्ञान व्यापार विज्ञान परंपरा के क्षेत्र में भारत को ज्ञान का सागर बताया। कहा कि भारत की प्राचीनतम व्यापार व नीतियों का जनक है। कार्यक्रम में संचालन प्रो0 हिमांश सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे l