उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

जनपद के शिक्षण संस्थानों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बचाव व नियंत्रण की जानकारी दी गयी

अनिल सिंह/ बालजी दैनिक
प्रतापगढ। दिनांक 01.10.2024 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन व मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के निर्देशन व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के सभी शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्टाफ तथा विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई तथा सामूहिक शपथ का आयोजन किया गया.राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व सत्यप्रकाश,योगेश सिंह,विकास सिंह, प्रतीक सिंह,दिवाकर सिंह पटेल के संयोजन में,राजकीय बालिका इंटर कालेज मानिकपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य सुमन के निर्देशन में, पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही एमपी मिश्रा के निर्देशन में,शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में, अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में,तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में,राजकीय उमावि रसूलपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में, उमावि सरायनाहरराय प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य कृपा शंकर द्विवेदी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए.इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज विहार प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में, पंडीडीयूजीएम इंटर कालेज महुली प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य राहुल सिंह के निर्देशन में, पं डीडीयूजीएमआई कुराडीह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य विशाल वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button