महादेव पुल पर मासूम की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुआ

चेहरे पर हुआ गहरा जख्म
बरेली । महादेव पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा जख्मी हो गया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विगत दिवस गुलाबराय के नजदीक रहने वाले महेंद्र गुप्ता बाइक से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।
बाइक पर उनका बेटा अथर्व गुप्ता उर्फ चीकू (3) और पीछे उनकी पत्नी बैठी थीं।
बताते चले कि जैसे ही उनकी बाइक कोहाड़ापीर पुल पर पहुंची, तभी चाइनीज माझा उड़ता हुआ आया और अथर्व के चेहरे पर लिपट गया, जिससे उसकी नाक और आंख के नजदीक का हिस्सा कट दिया।
उन्होंने तुरंत बाइक रोकी और जैसे-तैसे मांझा अलग किया। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलों पर मांझे से पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
शहर में मांझे के कारण पहले ही हादसे हो चुके हैं। नौ मई को कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी जख्मी हो गए थे।
महादेव पुल पर गुजरते वक्त मांझे से उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जुलाई 2023 को मांझे की चपेट में आने से राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई महीने की बेटी शिवांशी जख्मी हो गई थी। उसकी नाक कट गई थी।
सचिन की पत्नी नीतू बेटी को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी। उसी वक्त यह घटना घटित हुई थी।
उधर ,आईवीआरआई पुल पर रेत-बजरी कारोबारी मांझे से घायल हो गया था। हेलमेट में मांझा फंसने के कारण उसकी नाक कट गई थी।
अगस्त 2020 में सिविल लाइंस चौपुला निवासी 25 वर्षीय अजय चौहान घायल हो गए थे।
इसी दिन सुभाषनगर के महेंद्र कश्यप की नाक मांझे से कट गई थी।
सुरक्षा के लिए दोनों ओर लगवाए जाएंगे तार
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है।
पुल के दोनों ओर तार बांधे जाएंगे।