उत्तर प्रदेशसीतापुर

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

कृषि विज्ञान केंद्र-2 कटिया, सीतापुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र ने महिलाओं के योगदान को सराहा और उनके सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक शैलेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें महिला किसानों और कृषि से जुड़ी महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने महिला किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और सिंचाई पद्धतियों के बारे में जानकारी दी।

केंद्र के ग्रह वैज्ञानिक डॉ रीमा ने कहा, “महिलाओं का योगदान केवल परिवार तक सीमित नहीं है, वे समाज और अर्थव्यवस्था के अहम हिस्से हैं। कृषि में महिलाओं की भूमिका दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए केंद्र के मृदा वैज्ञानिक सचिन प्रताप तोमर एवं शस्य वैज्ञानिक डॉ शिशिर कांत सिंह ने प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान की।
कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों सहित 70 महिलाओं ने भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन ने महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित भी किया, ताकि वे कृषि और समाज के विकास में अपनी भूमिका और भी बेहतर तरीके से निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button