आर ए एफ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

प्रयागराज ०८ मार्च
बीके यादव/बालजी दैनिक
101 आर.ए.एफ. के तत्वावधान में वाहिनी के प्रांगण में मनोज कुमार गौतम, कमाण्डेन्ट-101आर.ए.एफ के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उक्त समारोह का संचालन प्रीती गौतम क्षेत्रीय कावाध्यक्षा 101- आर.ए.एफ के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कावाध्यक्षा के नेतृत्व में जवानों के परिवारजनों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल (खो-खो, कबड्डी, रंगोली. मेहन्दी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रीती गौतम क्षेत्रीय कावाध्यक्षा द्वारा फीता काटकर किया गया तथा जवानों के परिवारजनो एवं महिला कार्मिकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कावा कावाध्यक्षा महोदया ने मुख्य अतिथि गीता शास्त्री विधायिका, (सोरांव), प्रयागराज व विशिष्ठ अतिथि निशा गुप्ता पार्षद (फाफामऊ) एवं शशि मौर्या, प्रधान (टी.टी. अब्दालपुर) को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उक्त समारोह का शुभारंम्भ किया गया।
उक्त अवसर पर समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने हेतु श्रीमती गीता शास्त्री द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं के योगदान के विषय पर महत्वपूर्ण सम्बोधन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में कावाध्यक्षा-101आर.ए.एफ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज समाज को बेहतर बनाने में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और अपने सपनों को साकार कर रही है।
‘यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है वहां देवताओं का वास होता है, इसी के साथ कावाध्यक्षा महोदया ने समी विशिष्ठ अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर प्रीती गौतम क्षेत्रीय कावाध्यक्षा 101 आर.ए.एफ. गीता शास्त्री विधायिका (सोरांव), निशा गुप्ता पार्षद (फाफामऊ) शशि मौर्या प्रधान (टी.टी. अब्दालपुर) महिला कार्मिक और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।