उत्तर प्रदेशप्रयागराज

भारतीय नव संवत्सर के पावन पर्व पर कलश यात्रा का आयोजन

प्रयागराज ३० मार्च
बीके यादव/ बालजी दैनिक

पुजारी मानव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण संस्थान के द्वारा चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा भारतीय नव संवत्सर के पावन पर्व पर कलश यात्रा का आयोजन राजापुर हनुमान मंदिर से नगर भ्रमण के साथ आयोजित किया गया। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को अपनी सनातन धर्म सनातन संस्कृति के जागरूक किया गया संस्था के अध्यक्ष के.पी.मिश्र (मनोज) भारतीय नव वर्ष को देश के अखंडता एकता समाजिक समरसता को मजबूत करते हुए हर घर भगवा ध्वज फहराने का आह्वान किया यह अपना पवित्र पावन नव वर्ष मां भगवती की स्थापना मंगल गीत प्रकृति परिवर्तन के रूप में प्रकृति खुशहाली से परिपूर्ण नया कलरव जन चेतना नया जोश नया जोश जीवन में भर देती है ऐसा हमारा सनातन नव वर्ष है।
इस अवसर पर बुद्धेश्वर पीठ से पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी परमहंस योगी राजकुमार , संजय गुप्ता,विनोद बनोधा,प्रवीण कुमार तिवारी,सुशील कुमार पांडे, सुरेंद्र कुमार वर्मा,मुकेश जायसवाल, पार्षद भास्कर पटेल, प्रवीण भारती,राजेश पटेल, ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, ज्योति भूषण तिवारी, श्रीमती कनक मिश्रा,विशाखा मिश्रा,संतोषी मिश्रा, रामकृष्ण पांडे,सुनील कुमार पांडे,आशीष यादव,हनुमत संघ से अभिनव सिंह नेहाल पांडे, सुमित मिश्र, भगवती सिंह,प्रेमसागर मिश्र, राजेंद्र सिंह,दुर्गेश सिंह, सत्यम पांडे,प्रभा (दिलीप)पांडे, आशीष तिवारी, मनीष सोनकर, राकेश कुमार (चंचल) सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button