अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत
![](https://i0.wp.com/www.baljinews.com/wp-content/uploads/2025/02/f68c275e-dabf-45ff-981e-15ad64670791.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
अशोक कुमार वर्मा/ बालजी दैनिक
बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पूरे चितई का पुरवा की है।
हैरिंग्गटनगंज विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जोहन पूरे संतोषी का पुरवा में निवासी शिवराम कोरी का 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बीते मंगलवार को शाम लगभग 6:00 बजे रामगंज स्थित दूध की डेरी पर दूध पहुंचाने जा रहा था तभी रामगंज जोहन मार्ग पर ही पूरे मनसा उपाध्याय गांव के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे किशोर कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी हैरिग्टनगंज ले गये। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में हर कोई शोकाकुल हो गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राज कुमार अपनी टीम हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह,राम लखन राठौर,पी आर डी विरेन्द्र तिवारी के साथ पहुंच कर शव को विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मोतीगंज राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं मेंअज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है़। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन जोहन की तरफ से रामगंज बाजार होते हुए l हैरिग्टनगंज की तरफ जाती देखी गई। उसी द्वारा घटना घटित होने की आशंका जताई जा रही दिया घटना की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख राम लल्लन कोरी ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख प्रकट करते हुऐ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।