उत्तर प्रदेशगोण्डा
कुष्ठ जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार पासवान ने कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरुआत करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को जन जागरूक की शपथ दिलाई। श्री वर्मा नें बताया कि यह अभियान एक मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी और लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि बीमारी से जुड़ी भ्रांतियो और गलतफहमियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर इस रोग से बचा जा सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कुष्ठ रोग से प्रभावित कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।