उत्तर प्रदेशगोण्डा

मनकापुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसाई सोनू गिरी की हृदय गति रुकने से मौत,मचा कोहराम

दो दिसंबर को बहन की होने वाली थी शादी,खुशियां मातम में तब्दील

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। मनकापुर क्षेत्र में चचेरी बहन की डोली उठने से पहले एक भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। युवक के मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह मनकापुर कस्बे के रहने वाले प्रतिष्ठित व्यवसाई 38 वर्षीय सोनू गिरी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। चार दिन बाद मृतक के बहन की बारात आनी है। बता दें कि मनकापुर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में रहने वाले सोनू गिरी पुत्र सुदेश गिरी अपने आवास पर शीशे (ग्लास) की दुकान चलाते थे,जो गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे,टहल कर वापस आए और अपने कमरे में लेट गए। लंबे समय तक लेटे रहने के बाद जब नहीं उठे तब घर वालों ने उठने के लिए आवाज दिया,लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तब परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो दिसंबर को चचेरी बहन की है शादी,परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़

सोनू की चचेरी बहन सुरभि गिरी पुत्री राजेश गिरी की आगामी 2 दिसंबर को शादी है,फैजाबाद से बारात आनी है। बहन की शादी के लिए घर में जोर-शोर से तैयारी चल रही थी,इसी दौरान भाई के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जाता है कि सोनू अपने भाई रवि गिरी से बड़े और बहन डॉक्टर वंदना गिरी से छोटे थे। सोनू की अपनी तीन संताने हैं, जिसमें दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। सोनू की मौत से माता-पिता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सोनू गिरी मूल रूप से मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर ग्राम सभा के मजरे गोसाई पुरवा (पूरे देवनाथ) के रहने वाले हैं। उनके पैतृक गांव पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button