अयोध्याउत्तर प्रदेश

महिलाओ के बहुत सारे मामले आपसी वार्ता से हो सकते हैं हल – ऋतु शाही

जनसुनवाई के दौरान 38 प्रकरण प्राप्त हुये, 18 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

बलराम मौर्य / बालजी दैनिक
अयोध्या। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की उपस्थिति में सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान 38 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें मा0 सदस्य द्वारा 18 प्रकरण मौके पर निस्तारण व अन्य के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मार-पीट, पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार, पुलिस विभाग से सम्बंधित, कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न व अन्य से सम्बंधित प्राप्त हुये, जिनको मा0 सदस्य ने प्रत्येक आवेदन को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुना गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ उन्हें दिलाया जायेगा। प्रेसवार्ता के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी पीड़ित महिलाएं आयी है उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर प्रकरण को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बहुत सारे मामलों को आपसी वार्ता से भी निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं व उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, जिससे पीड़ित पक्ष व उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। मा0 सदस्य द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु भी आदेश दिये गये है। उनके द्वारा कहा गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं की सुनवाई जनपद स्तर व मुख्यालय स्तर पर गम्भीरता के साथ की जाती है। यदि पीड़ित को लग रहा है कि कार्यवाही धीरे चल रही है तो उसके लिए राज्य महिला आयोग उन पीड़ित महिलाओं के साथ है और राज्य महिला आयोग उनके लिए त्वरित कार्यवाही के लिए कार्य कर रहा है। जनसुनवाई के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं की सहायता करते हुये उनको न्याय दिलाना व उत्पीड़न से बचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों के सुनवाई एवं निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा प्रत्येक जनपद में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिला स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायतें कर सकती है। इसके उपरांत मा0 सदस्य द्वारा अभी अन्य निरीक्षण किये जा रहे है।

जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्विनी कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण/कर्मचारीगण, शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button