उत्तर प्रदेशगोण्डा

एसडीएम तरबगंज, मनकापुर सहित कई अफसर इधर से उधर,हटाऐ गये तहसीलदार कर्नलगंज

नवप्रोन्नति तहसीलदार अल्पिका वर्मा को कर्नलगंज की सौंपी गई जिम्मेदारी

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कर्नलगंज में तैनात तहसीदार मनीष कुमार वर्मा को हटाकर गोण्डा सदर तहसील स्थानांतरित कर दिया है। यहाँ की जिम्मेदारी नवप्रोन्नति तहसीलदार अल्पिका वर्मा को सौंपी गई है। उपजिलाधिकारी सदर गोंडा अवनीश त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी मनकापुर, अपर उपजिलाधिकारी प्रथम राजीव मोहन सक्सेना को उप जिलाधिकारी तरबगंज, अशोक कुमार गुप्ता अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय गोण्डा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर को उपजिलाधिकारी सदर गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार अपर उपजिलाधिकारी (द्वितीय) गोंडा पद के साथ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर के पद का कार्य भी संपादित करेंगे। उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत कुमार को अपर उपजिलाधिकारी (प्रथम) गोंडा बनाया गया है। इसी के साथ ही तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार तहसीलदार गोंडा के पद के साथ तहसीलदार न्यायिक गोंडा के पद का भी कार्य संपादित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button