भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सेवता विधानसभा में हुई बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिले की सेवता विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया बैठक को मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, जिला सदस्यता अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला और महमूदाबाद गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष के के त्रिवेदी ने संबोधित किया अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है सीतापुर में प्रत्येक विधानसभा में लोग बढ़ चढ़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सेवता विधानसभा का जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि हमारे विधायक ज्ञान तिवारी के प्रयासों से सेवता विधानसभा के नागरिक बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं और पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि विधायक ज्ञान तिवारी ने बहुत लंबे समय संगठन में कार्य किया है जिससे उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को भरपूर मिल रहा है उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी से बचे दिन में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आवाहन किया बैठक में बोलते हुए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ता और समर्थकों के सम्मान की बात करती है भारतीय जनता पार्टी का छोटा से छोटा सिपाही कभी भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विराजमान हो सकता है यह लोकतंत्र भारत में किसी दूसरी पार्टी में नहीं है ऐसी पार्टी का सदस्यता अभियान निश्चित तौर से बहुत बड़ा पर्व है विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया की सेवता विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं निश्चित तौर से पार्टी आने वाले समय में इतनी मजबूत होकर खड़ी होगी कि दूर-दूर तक विरोधियों का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला सदस्यता अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने बताया कि संपूर्ण जिले में बहुत तेजी से पार्टी का सदस्यता अभियान संचालित हो रहा है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर एक कीर्तिमान स्थापित करना है जिससे सीतापुर जिले का नाम सदस्यता अभियान के तहत संपूर्ण भारत में सम्मान से लिया जाए। कार्यक्रम को महमूदाबाद गन्ना विकास समिति उपाध्यक्ष के के त्रिवेदी ने भी संबोधित किया और सभी पदाधिकारी से शेष बचे दिनों में पार्टी के लिए मेहनत से कार्य करके ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह मंडल अध्यक्ष राजा राम निषाद मंडल अध्यक्ष अरविंद बाजपेई सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे।