धम्मचक्र अनुवर्तन दिवस पर पूज्य भिक्खू संघ द्वारा विश्व शान्ति, करुणा, मैत्री का संदेश

अनिल सिंह/ बालजी दैनिक
प्रतापगढ। जनपद के सई नदी के तट पर स्थित सुगतानन्द बुद्ध विहार पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक विजय दशमी श्रद्धा,संकल्प व उल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर पावन बुद्ध विहार में बड़ी संख्या में पावन भिक्खु संघ के आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा भोजन दान, संघदान के साथ त्रिशरण,पंचशील ,परित्राण पाठ व धम्मदेशना का कार्यक्रम किया गया ।
पावन संघ का नेतृत्व कर रहे भिक्खु धम्मदीप ने अपने गौरवशाली संस्कृति को जानने उन संस्कारों से जुड़ने पर बल देते हुए सम्राट अशोक महान के कलिंग युद्ध के बाद धम्म दीक्षा के बाद वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण व भगवान बुद्ध के विचार से विश्व शांति में सम्राट अशोक के हृदय परिवर्तन व भगवान् बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बहन लीलावती ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान ने भंते मोग्गिलिपुत्ततिष्य से धम्म की शिक्षा प्राप्त की थी। इस धम्म दीक्षा के बाद, अशोक ने अपनी प्रजा का दिल बल या शस्त्र के माध्यम से नहीं बल्कि करुणा, मुदिता व प्रेम के माध्यम से जीतने की प्रतिज्ञा की।
संचालन करते हुए राकेश कनौजिया ने कहा कि ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया और यूरोप इजरायल -फिलिस्तीन– ईरान तथा रूस- यूक्रेन के बीच युद्धों से त्रस्त हैं, युद्ध की निरर्थकता, जैसा कि अशोक ने कलिंग युद्ध के दौरान देखा था, प्रासंगिक रूप से उभर कर सामने आती है और एक संदेश विश्व शान्ति के रूप में कार्य करती है।
इसके पूर्व पावन संघ के आगमन पर उपासक वेद प्रकाश के नेतृत्व में डाक्टर आंबेडकर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात पावन संघ ने नगर के मुख्य मार्ग से शांती ,करूणा,मैत्री का संदेश देते हुए चौंक घंटाघर होते हुए पदयात्रा कर सुगतानन्द बुद्ध विहार में समन्वय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भोजनदान, संघदान व धम्मदेशना में अपनी मंगल मैत्री का संदेश दिया ।
सुरेन्द्र कुमार विमल ने कहा कि इसी दिन 14 अक्टूबर 1956 को अशोक विजयादशमी पर, डॉ. भीम राव अंबेडकर और उनके साथ लाखों बौद्ध अनुयायी के साथ बौद्ध धर्म अपनाने के लिए नागपुर की दीक्षाभूमि में एकत्र हुए। इस ऐतिहासिक दिन को प्रतिवर्ष “धम्म चक्र अनुवर्तन दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है।
आभार निर्मला विजय द्वारा व्यक्त किया गया
इस अवसर पर इं०प्रभात सम्यक, जितेंद्र बहादुर यादव,डा विजय सरोज, संजय रंजू बौद्ध, ज्ञानेश मौर्य, राजित राम,विनोद कुमार,कमलेश, विकास , शुभम् सिंह, उधम सिंह,अमित कुमार,उमेश गौतम, सुरेश कुमार विश्वकर्मा, संजय,विनोद,उमेशचंद्र, दिनेश, सी पी राव,रन्नो, प्रभात,बृजेश, निर्मला, उमेश, सरिता, प्रगति,उन्नति, मृत्युंजय, सुरेन्द्र विमल, शाश्वत, सम्यक विमल,राम लखन,गया प्रसाद, विजय शंकर, सुनीता,मंजू ,सुमित, श्वेता, रेनू प्रियांशु,ओमप्रकाश, भारत लाल, मनीष रंजन, शोभा, लीलावती, रामप्यारी, अनीता, श्रीराम उमरवैश्य, संजय, पुष्पा, आरती, दुर्गावती, खुशबू,प्रमोद, अंजलि, आयुष, रंजू, पारुल,मंजू, राजीव, नंदलाल, रामबरन,उदयराज, राकेश, संतलाल, प्रताप, विवेक, विशाल, वेद प्रकाश, संतोष चौधरी, शक्ति प्रकाश,फूलचंद, बृजेश, दुर्गेश, पूर्णमासी,भागीरथी सरोज, रामस्वरूप, साहब लाल, धर्मराज मौर्य, अनुराग, प्रज्ञामित्र राजेन्द कुमार बौद्ध आदि।