उत्तर प्रदेशउरई
सदन में विधायक ने बुंदेलखंडी भाषा को सूची में शामिल करने पर दिया जोर

उरई(जालौन)। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने विधानसभा के सदन में बुंदेली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा बुंदेलखंड के विकास की मांग उठाई।
सदन में स्पीकर सतीश महाना तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कालपी क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बुंदेली भाषा में भाषण देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने बुंदेलखंड की शिक्षा, गरीबी तथा वीरता के इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार में बुंदेली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पहले ही पारित कर दिया गया है। विधायक ने यह भी बताया कि बुंदेली भाषा काफी अरसे से विलुप्त से होती जा रही है। बुंदेली भाषा तथा बुंदेलखंड के विकास के लिए उनके द्वारा आवाज बुलंद करने पर निकट भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।